छत्तीसगढ़ / रायपुर

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजभवन में बैठक, तैयारियों के लिए दिये गये दिशा-निर्देश...

रायपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगीं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राज्यपाल रमेन डेका के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने बैठक लेकर सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार करें।

राष्ट्रपति मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को एम्स रायपुर, एन. आई. टी. रायपुर, आई. आई. टी. भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सचिव यशवंत कुमार ने इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों में व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके अलावा रायपुर एवं दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकॉल के अधिकारियों को भी सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।



इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image