छत्तीसगढ़ / रायपुर

रावण भाटा मैदान में 60 फीट के रावण का होगा दहन

रायपुर। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावण भाटा के तत्वाधान में प्रतिवर्षण अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है इस बार रावण भाटा मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है वहीं विजयदशमी पर रावण भाटा मैदान में 60 फीट के रावण का दहन होगा जबकि 55 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा संयोजक सुशील ओझा और सचिव अमित साहू ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से सांसद बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निगम सभापति प्रमोद दुबे  पूर्व सांसद सुनील सोनी पूर्व विधायक विकास उपाध्याय नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे गिरीश दुबे सरिता वर्मा सतनाम पनाग महापौर एजाज देवरा अमित दास निशा देवेंद्र यादव सुभाष तिवारी अंजय शुक्ला विशेष रूप से सम्मिलित होंगे उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ की ऋषि और कृषि संस्कृति के अनुरूप दूधाधारी मठ में अन्नकूट का आयोजन पालकी शोभायात्रा राम रावण संवाद एवं आधुनिक तकनीक से इस आयोजन के प्रति लोगों को गहरी दिलचस्पी है।

इसीलिए सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति नया आयोजन किया है यह आयोजन राजनीति से दूर है और धार्मिक सहिष्णुता और संभव को लेकर पूरे आयोजन की रूपरेखा रखी गई है इस आयोजन में सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं और लगभग एक लाख से अधिक लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद जताई गई है।

मनोज वर्मा ने कहा की सामाजिक सरोकार के अंतर्गत अखाड़ा वाले स्वयं आकर प्रदर्शन करेंगे तलवार चलाना लाठी चालन पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन होगा वही अमित साहू ने कहा कि दशहरा में विशेष आकर्षण के अंतर्गत आतिशबाजी के विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं ताकि कार्यक्रम को सार्थक और सुंदर बनाया जा सके जिसमें लोगों की दिलचस्पी रहती है।

Leave Your Comment

Click to reload image