छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी
पाकिस्तान बॉर्डर के पास से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड, ड्रोन के जरिए सीमापार से गिराए जाते थे नशीले पदार्थ, फिर देशभर में सप्लाई
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है.
CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान पर तिरंगा झंडा फहराया. उन्होंने राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया. सीएम ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी.
कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि राज्य की समृद्ध जैवविविधता, विविध पक्षी आवासों और सतत जल-संरक्षण प्रयासों को मिली वैश्विक मान्यता का प्रतीक है।
प्रदेश की खराब सड़कों को लेकर हाईकोर्ट ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- जल्द होने चाहिए सुधार
बिलासपुर। प्रदेश भर की खस्ताहाल सड़कों के मामले में नाराज हाईकोर्ट ने शासन के अधिकारियों से कहा है कि इसमें सुधार जल्द होने चाहिए। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि सड़क बनाने से टैक्निकल जांच, टेंडर और वर्क आर्डर में काफी समय बरबाद किया जाता है। यह सही नहीं है। ध्यान रहे कि प्रदेश की खराब सड़कों के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बैंच में चल रही है। शासन ने कोर्ट में अपना जवाब पेश किया। इसमें कहा गया कि रतनपुर-सेंदरी रोड का काम लगभग पूरा हो गया है तो रायपुर रोड की सड़क 70 प्रतिशत बना ली गई है। इसे अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई की तरफ से भी सड़कों के जल्द पूरे होने की बात कही गई।
रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर; अब बिना OTP के तत्काल बुक नहीं होगा टिकट, जानिए क्या है नए नियम?
बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की पहचान और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब कोई भी यात्री तत्काल टिकट तभी बुक कर सकेगा जब उसका आधार नंबर व ओटीपी से वेरिफिकेशन सफल होगा।
यात्री को IRCTC पर आधार नंबर दर्ज करना होगा
रेलवे की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना और दलालों के नेटवर्क को कमजोर करना है। यह नियम IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लागू होगा। इस बदलाव से तत्काल कोटे की टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और असली यात्रियों को प्राथमिकता मिल सकेगी। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्री को IRCTC पर आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा। बिना इस वेरिफिकेशन के टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल…यात्री होंगे परेशान
बिलासपुर रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, कई गाड़ियां बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इससे बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब बिजली बिल से मिल रही राहत
बिलासपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिलासपुर की कोनी निवासी श्रीमती संगीता तिवारी के घर का बिजली बिल आधे से भी कम हो गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने से अब उन्हें घर के बिजली बिल से राहत मिल रही है। इस योजना के जरिए आम लोगों को बिजली बिल की चिंता से न केवल मुक्ति मिल रही है बल्कि वे ग्रीन एनर्जी को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।
बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती संगीता तिवारी के घर पर 10 किलो वाट का सोलर पैनल लगा है,श्रीमती संगीता तिवारी की बहू श्रीमती शालिनी तिवारी ने बताया कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत उनके घर की छत पर 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया गया है जिसकी लागत 5 लाख आई है। जिसमें शासन की ओर से योजना के तहत 78 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली है। उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवार होने के कारण उनके घर पर बिजली की खपत बहुत ज्यादा थी उनके यहां प्रतिमाह से 8 से दस हजार रुपए तक का हर महीने बिजली बिल आता था। वहीं गर्मी के मौसम में बिजली का बिल भी काफी बढ़ जाता था। लेकिन घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से पिछले कुछ माह से बिजली बिल आधे से भी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का सभी लोगों को लाभ उठाना चाहिए ऐसा करके लोग अपने पर्यावरण के लिए भी योगदान दे सकेंगे।उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन उर्जा को बढ़ावा दें और अपने बिजली बिल की लागत खत्म करने के लिए इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता राष्ट्रीय सौर ऊर्जा पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बिजली कनेक्शन नंबर, आधार कार्ड और छत की फोटो जैसी सामान्य जानकारियां अपलोड की जानी है। उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली विभाग में संपर्क कर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर ऋण का भी प्रावधान है।
बिलासपुर में बनेगा एजुकेशन सिटी, एक ही स्थान पर होंगे कोचिंग, हॉस्टर, लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम…
बिलासपुर। बिलासपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बिलासपुर में एजुकेशन सिटी बनाया जाएगा. शहर के बीच नदी किनारे मधुबन क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से 13 एकड़ में बनने वाले इस एजुकेशन सिटी में एक ही स्थान पर कोचिंग, हाॅस्टल, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम होंगे.
धीरेंद्र शास्त्री चर्च के सामने करेंगे कथा..धर्मांतरण पर बिलासपुर में दिया बड़ा बयान..आगामी समय में जशपुर में भी करेंगे कथा..
बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर जशपुर में है।
आज से शुरू होगा मेंटेनेंस, 4 घंटे बंद होगी बिजली
मानसून का आगमन करीब है. तब जाकर विद्युत वितरण कंपनी को मानसून पूर्व मेंटनेंस की चिंता सताई है. कल 31 मई से बिलासपुर शहर में बारिश के पहले होने वाला रखरखाव शुरू किया जा रहा है. इसकी शुरूवात नेहरू नगर उप केन्द्र के मुंगेली रोड और सर्किट हाउस फीडर से हो रही है. अब रोजाना शहर के अलग-अलग इलाके में चार घंटे बिजली बंद होगी. विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बारिश के पहले विद्युत उपकरणों, लाइनों का मेंटनेंस और रखरखाव अनिवार्य है. इसमें सब स्टेशन, फीडर, ट्रांसफार्मर से लेकर बिजली लाइनों में आवश्यक मेंटनेंस किया जाता है.
इंडियन रेलवे ने इस रूट की करीब 100 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल की
Chhattisgarh Train Cancelled News: भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेनें चलाई जाती हैं। इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाई जाती है। किसी को अगर कहीं दूर का सफर करना होता है, तो ज्यादातर लोगों की पहली पसंद ट्रेन होती है। अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टी भी शुरू होने वाली है। स्कूलों में छुट्टियां होने पर लोग पूरे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान तैयार करते हैं। अगर आप भी ये प्लान तैयार कर रहे हैं तो जरा रुकिये… इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने अप्रैल के महीने में छत्तीसगढ़ के इस रूट से गुजरने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।
रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 35 ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
बिलासपुर. भीषण गर्मी में एक बार फिर से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. छत्तीसगढ़ से होकर मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली 35 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इससे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. वहीं कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है. दरअसल कोतरलिया यार्ड में चौथी लाइन के निर्माण कार्य के चलते 11 से 24 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा.
विकास कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी: निगम ने ठेका कंपनियों और ठेकेदारों पर की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की बैंक गारंटी राजसात…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में चल रहे विकास कार्यो में देरी और लापरवाही को लेकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने बड़ा एक्शन लेते हुए ठेका कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. निगम ने प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वाले ठेका कंपनियों और ठेकेदारों पर अलग-अलग मामलों में ब्लैक लिस्टिंग, करोड़ों की पेनाल्टी और बर्खास्तगी की कार्रवाई की है.
2006 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा 6वें वेतन आयोग का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक फैसले में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की राज्य सरकारों को छठवें वेतन आयोग योजना के तहत 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ का भुगतान करने का निर्देश दिया है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने छत्तीसगढ़ शासकीय महाविद्यालयीन पेंशनर्स संघ बनाम छत्तीसगढ़ राज्य के मामले में ये फैसला सुनाया है।
हाईकोर्ट ने प्रोफेसर की भर्ती पर लगाई रोक, नियमों को दरकिनार करने पर यूनिवर्सिटी से मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में यूजीसी के नियमों को दरकिनार कर की जा रही प्रोफेसर की भर्ती पर रोक लगा दी है। मामले में यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। याचिका में नियुक्ति में यूजीसी नियमों की अनदेखी करते हुए अयोग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार की अनुमति दिए जाने की बात कही गई है।
सरकार बनने के 14 माह बाद PM मोदी आ रहे छत्तीसगढ़ : डिप्टी सीएम साव ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा – प्रदेश को मिलेगी कई बड़ी सौगातें
बिलासपुर. पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बिलासपुर में बिल्हा के मोहभट्ठा में पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव आज सेक्रेटरी मनोज पिंगुआ के साथ तैयारियों की समीक्षा करने मोहभट्ठा कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।