छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही


गांजा व पिस्टल के साथ 01 अंतर्राज्यीय महिला आरोपी सहित कुल 03 गिरफ्तार थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत पारागांव मोड़ पास गांजा तस्करी करते 01 महिला सहित पकड़ा गया तीन आरोपियों को। महिला आरोपी कल्पना बाग है मूलतः उड़ीसा की निवासी। आरोपियान उड़ीसा से रायपुर कर रहे थे गांजा की तस्करी। आरोपियों द्वारा गांजा व पिस्टल को उड़ीसा राज्य से बताया गया है लाना। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना आरंग पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। चेकिंग के दौरान वाहन में गांजा के साथ पाया गया 01 नग पिस्टल। आरोपियों के कब्जे से 08 किलो 500 ग्राम गांजा किया गया है जप्त। गांजा तस्करी में प्रयुक्त डस्टर वाहन क्रमांक सी जी/17/के एच/5032 को भी किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,00,000/- रूपये। आरोपियों के कब्जे से 01 नग पिस्टल भी किया गया है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।


रायपुर पुलिस:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।


इसके साथ ही रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर को नशा मुक्त बनाने हेतु नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ का शुभारंभ दिनांक 15.07.2023 को करते हुए नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इसे जड़ से समाप्त करने के सम्पूर्ण प्रयास करते हुए इस काले कारोबार में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही की जा रही है।


इसी तारतम्य में दिनांक 15.07.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा रखे है तथा गांजा को उड़ीसा से रायपुर की ओर तस्करी कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं वाहन में सवार व्यक्तियों को पकड़ने हेतु क्षेत्र में नाकेबंदी करने के साथ ही वाहनों में पेट्रोलिंग कर तस्करों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत पारागांव मोड़ पास वाहन को आता देख चिन्हांकित कर वाहन को रोकवाने का प्रयास किया गया। किन्तु वाहन चालक वाहन को और अत्यधिक गति से चलाते हुए भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा उनके वाहन का लगातार पीछा करते हुए वाहन को रूकवाया गया। वाहन के अंदर 02 पुरूष एवं 01 महिला सवार थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अमित कुमार साहू, राजेश साहू एवं कल्पना बाग होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा एवं 01 नग पिस्टल रखा होना पाया गया।


जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 किलो 500 ग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त डस्टर वाहन क्रमांक सी जी/17/के एच/5032 जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये एवं 01 नग पिस्टल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 459/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।


आरोपियों द्वारा गांजा व पिस्टल को उड़ीसा राज्य से लाना बताया गया है।


गिरफ्तार आरोपी-


01. अमित कुमार साहू पिता तोषण साहू उम्र 25 साल निवासी छोट उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर।


02. राजेश साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 27 साल साकिन गोबरा नवापारा वार्ड नं0 04 मेडम चौक थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर।


03. कल्पना बाग पति अंगद बाग उम्र 42 साल साकिन लक्ष्मी नगर टाइगर कालेज के पास राजा खरियार थाना राजा खरियार उड़ीसा।


कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह थाना प्रभारी आरंग, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, सउनि ईरफान खान, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, आशीष त्रिवेदी, आर. जसवंत सोनी, तुकेश निषाद, आशीष पाण्डेय, टीकम साहू, राकेश सोनी, मुनीर रजा तथा थाना आरंग से उपनिरीक्षक सालिक राम साहू, आर. लव कुमार साहू एवं म.आर. ईलायची साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही। 






#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image