छत्तीसगढ़ / रायपुर

हरेली त्योहार पर सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना "15 साल में ना राजकीय गीत बनाया, ना मनाए तीज-त्योहार, हमारी सरकार बढ़ा रही है छत्तीसगढ़ की परंपरा..."


रायपुर: 15 साल तक भाजपा को मौका मिला था। ना छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर बनाई, ना राजकीय गीत बनाया, और ना ही तीज-त्योहार मनाए। जब से हमारी सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ की परंपरा से जुड़े तीज-त्योहारों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के हरेली त्योहार मनाए जाने पर तंज कसते हुए कही।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हरेली कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशहाली का वातावरण है। भाजपा के कार्यकाल में किसान आत्महत्या करने को बाध्य होते थे। आज किसान चिंता से मुक्त है। छत्तीसगढ़ के गांव-शहर में खुशी का वातावरण माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री के मंच में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल अमित शाह हरेली के दिन आए, उन्होंने गौ माता की पूजा की, वह भी हमारा नकल कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी अस्मिता को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़िया हीनभावना से ग्रसित नहीं है। आज छत्तीसगढ़िया बासी खाकर खुशी महसूस करता है। "छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया" का नारा पूरे प्रदेश और देश दुनिया में जाना जा रहा है। वहीं विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हो रही बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी उम्मीद है और पूरा विश्वास है। बेंगलुरु की बैठक के बहुत अच्छे नतीजे आएंगे।
 






#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image