छत्तीसगढ़ / रायपुर

'आज सीएम बगेल फर्स्ट टाइम वोटर्स से संवाद, "माय फर्स्ट वोट टू भूपेश बगेल" कैंपेन का शुभारंभ'


रायपुर: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जन-जन से संवाद कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने भेंट मुलाकात के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने उनकी मांगों को तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिया साथ ही युवाओं से उन्होंने शासकीय योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

वहीं भेंट-मुलाकात की अगली कड़ी में सीएम बघेल अब फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी साधने जा रहे हैं। आज CM भूपेश बघेल फर्स्ट टाइम वोटर्स से संवाद करेंगे।

‘माय फर्स्ट वोट टू भूपेश बघेल’ कैंपेन लॉन्च करेंगे। रायपुर में यह कार्यक्रम NSUI आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होंगी। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन शामिल होंगे। प्रदेश के लगभग 5 लाख नए वोटर मतदान करेंगे।

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image