छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी बीपी पुजारी शाला में प्रवेशोत्सव: महापौर द्वारा विद्यार्थियों को स्वागत और सरस्वती योजना के तहत साईकिलें और पुस्तकें का वितरण


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी बीपी पुजारी शाला के प्रवेशोत्सव में महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी सहित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत, सरस्वती योजना में बच्चों को साईकिलें, पुस्तकें - कापियाँ प्रदत्त कीं

 

 

 

रायपुर: आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी बी. पी. पुजारी शाला राजातालाब में शाला प्रवेश उत्सव का संक्षिप्त एवं गरिमापूर्ण आयोजन स्कूल प्रबंधन द्वारा रखा गया. राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी सहित शाला प्रवेश उत्सव में आये सभी विद्यार्थियों का स्कूल प्रबंधन की ओर से तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया.

 

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सरस्वती योजना के तहत साईकलें एवं शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत पाठ्यक्रम से सम्बंधित पुस्तकें एवं कापियाँ प्रदत्त की गयीं . महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी ने शाला प्रवेश उत्सव में आये स्कूल प्राचार्य सहित सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नए शिक्षण सत्र एवं उसमें श्रेष्ठ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं. 

 

 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image