छत्तीसगढ़ / रायपुर

महापौर ने शहीद कौशल यादव को शहादत दिवस पर दी आदरांजलि: सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष


शहीद कौशल यादव को शहादत दिवस पर महापौर श्री एजाज ढेबर ने दी आदरांजलि, कहा - शहीद कौशल यादव सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष

रायपुर: आज शहीद कौशल यादव के शहादत दिवस पर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने राजधानी शहर में काली माता मन्दिर के सामने शहीद कौशल यादव चौक में नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गये संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर समस्त राजधानीवासियों की ओर से शहीद कौशल यादव का उनके शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि शहीद कौशल यादव ना केवल रायपुर शहर एवं छत्तीसगढ़ राज्य बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष हैँ. शहीद कौशल यादव द्वारा कारगिल के युद्ध के दौरान दिखलाई गयी अद्वितीय वीरता, अदम्य शौर्य सहित मातृभूमि के लिये दी गयी उनकी शहादत को युगों - युगों तक प्रत्येक नागरिक द्वारा ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा.

शहीद कौशल यादव की जीवन गाथा से सभी नागरिकों को राष्ट्र हित के लिये अपना जीवन सर्वस्व न्योछावर करने की सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा शक्ति प्राप्त होती रहेगी. संक्षिप्त और गरिमामयी आयोजन में नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री मन्नू विजेता यादव, गणमान्य जनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों ने शहीद कौशल यादव चौक में शहीद कौशल यादव को शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन कर श्रदांजलि अर्पित की. शहीद कौशल यादव ने कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया. शहीद कौशल यादव की पुण्य स्मृतियाँ चिरस्थाई बनाने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा काली माता मन्दिर के सामने के चौक का नामकरण शहीद कौशल यादव चौक रखा है, जहां उनके शहादत दिवस एवं जयन्ती पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व का पुण्य नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा संक्षिप्त एवं गरिमामयी पुष्पांजलि आयोजन रखा जाता है. 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

 

Leave Your Comment

Click to reload image