पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा शुरू: जानिए परीक्षा का विवरण
आज से ( 26 जुलाई) पं.र.शु.वि.वि. में प्रवेश परीक्षा
पं. रविशंकर शुक्ल विवि के समस्त अध्ययनशालाओं में विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम के प्रवेश के लिए दिनांक 26 जुलाई 2023 से ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा प्रारंभ हो रहा हैं। प्रवेश परीक्षा दिनांक 26 जुलाई से 28 जुलाई तक दो पालियों में (प्रथम पाली दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे) वि. वि. शिक्षण विभाग में आयोजित होगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाईट www.prsuuniv.in में डाऊनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 1 घण्टा पहले परीक्षा केन्द्र में अवश्य पहुंचे। 26 जुलाई प्रथम सत्र में एम. एस. सी., रसायन, पर्यावरण विज्ञान तथा बायोटेक्नालॉजी के लिए परीक्षा आयोजित होगा। द्वितीय सत्र में एम.एस. सी. गणित, माइकोबायोलाजी, M.Tech OPTOELECTRONICS, भू-विज्ञान, बायो केमेस्ट्री, बायोसाईंस तथा सांख्यिकी के लिए परीक्षा आयोजित होगा।