छत्तीसगढ़ / रायपुर

"भाजपा ने झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया, कांग्रेस ने कहा- हमने सभी घोषणाओं को पूरा किया"


रायपुर: भाजपा ने कांग्रेस पर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया है. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि सरकार की घोषणाओं पर अमल नहीं होता. कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने लगभग सभी घोषणाओं को पूरा किया है.

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि 2 जनवरी 2021 को नारायणपुर की सभा में सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी. लेकिन आज तक नारायणपुर से अंतागढ़ 50 किलोमीटर का मार्ग बनाने का काम आज तक शुरू नहीं हुआ है. प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया गया है.

विक्रम उसेंडी के आरोप पर कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने चुनाव के पहले क्या वादा किया था, और चुनाव के बाद उनकी क्या सोच है. ये सबको पता है. 15 लाख सबके अकाउंट में आने की बात कही थी.

उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले हमने जनघोषणापत्र बनाया था. बीजेपी की 15 साल सरकार रही उसके बीच जनता की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी. हमने अपने घोषणा पत्र के लगभग सभी घोषणाओं को पूरा किया है.

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image