"रायपुर में गड्ढों के समस्या से जूझती नगर पालिका: विपक्ष नेताओं का 'पोल खोल अभियान' शुरू"
रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर में नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे एवं भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे का आरोप है कि शहर में गड्ढों की भरमार हो गई है बारिश के बाद नाली नालों का पानी आम लोगों के घर में घुसने लगा है आवारा मवेशी और डॉग आम लोगों को हमला कर शिकार बना रहे हैं इसके चलते लोगों में डर की स्थिति निर्मित होते जा रही है यहां तक की वर्तमान महापौर के कार्यकाल में कोई विकास कार्य भी नहीं हुए हैं लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं दूसरी तरफ महापौर प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा पार्षदों का दल पोल खोल अभियान की शुरुआत करने जा रहा है जो 5 अगस्त से जय स्तंभ चौक से शुरुआत होने जा रही है जो 10 अगस्त तक जारी रहेगी और इसमें महापौर को आईना दिखाने का काम विपक्ष के भाजपा पार्षद दल के सदस्य करेंगे
मीडिया कर्मी से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे मृत्युंजय दुबे अमर बंसल ने बताया कि सड़कों की स्थिति एकदम जर्जर हो चुकी है रिंग रोड फ्लाईओवर आदि में गुणवत्ता विहीन काम हुआ है गाड़ियां फस रही है और लोग गिर रहे हैं गोल बाजार में समस्या बढ़ती जा रही है विपक्ष समय-समय पर इन बातों को उठाकर संज्ञान मिलाता रहा है लेकिन अब तक निगम में महापौर की टीम के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है पूरे शहर की स्थिति दुर्गति समान हो गई है स्मार्ट सिटी अमृत मिशन तमाम योजनाओं की बर्बादी कर दी है वायु गुणवत्ता के लिए 48 और 29 व 37 करोड रुपए दिए गए लेकिन कहीं कोई काम नहीं हुआ जगह-जगह अवैध ठेला खड़ा कर दिया गया इससे टेल्लापुर बन गया है |
विपक्ष पोल खोल अभियान के साथ आने वाले दिनों में सामान्य सभा में भी बेहतर तरीके से मुद्दों को उठाने जा रहा है और 24 से अधिक विषयों पर तैयारी की है ताकि आम लोगों की समस्याओं का सामना महापौर से कराया जा सके और निराकरण कराया जा सके 11 अगस्त को सामान्य सभा बुलाई गई है जबकि नियमानुसार 4 महीने में एक बार सामान्य सभा होनी चाहिए जो 6 महीने में एक बार होने जा रही है यूनीपोल घोटाले को लेकर के भी महापौर ने बड़ी चर्चाएं की थी लेकिन आज तक उसका क्या हुआ नहीं स्पष्ट किया है सामान्य सभा ना होकर वह चुनावी सभा हो गई है ऐसा लगने लगा है यूजर चार्ज में भी महापौर ने पिछले समय चक्रवृद्धि ब्याज की पद्धति से लोगों से टैक्स वसूले गए थे अब इस बार इस चक्रवृद्धि की व्यवस्था को हटाने जा रही है यह कहां की स्थिति है और क्यों है यह भी विपक्ष का पार्षद दल पूछेगा और जानकारी लेगा