छत्तीसगढ़ / रायपुर

"संक्रामक रोग आई फ्लू के खिलाफ यूथ रेडक्रॉस सोसायटी का जागरुकता कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित"


शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंधत्व निवारण समिति रायपुर के सहयोग से वर्तमान में फैल रहे संक्रामक रोग कंजेक्टिवाइटिस (आई फ्लू) की जांच एवं रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर किरण गजपाल की मार्गदर्शन पर यूथ रेडक्रॉस समिति की संयोजक डॉक्टर प्रीति शर्मा द्वारा आयोजित किया गया।।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र सहायक अधिकारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खो-खो पारा के द्वारा वर्तमान में फैले हुए नेत्र संक्रामक रोग आई फ्लू के लक्षण उपचार एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्रों को प्रदान की गई। छात्राओं ने कंजेक्टिवाइटिस से संबंधित प्रश्न पूछकर इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर किया, कौन-कौन से प्रिकॉशंस लिए जाने चाहिए, इस संबंध में भी छात्राओं ने जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्रावास की छात्राओं एवं महाविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया। कार्यक्रम में लगभग चार सौ छात्राएं तथा यूथ रेडक्रॉस समिति के सदस्य डॉ वैभव आचार्य, डॉ विनीता साहू, डॉ हेमलता साहू एवं समाजशास्त्र विभाग की डॉ मनीषा महापात्र डॉ प्रमिला नागवंशी एवं अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित थे। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image