"संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इंडक्शन प्रोग्राम का समापन, बजरंग महिला महाविद्यालय में उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास"
शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल के निर्देशन में चल रहे दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। द्वितीय दिवस विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय, गृह विज्ञान, स्वशासी प्रकोष्ठ, खेल संकाय, NCC एवं NSS इकाई के संयोजक सम्मिलित हुए। नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न इकाइयों ,सेल आदि से अवगत कराया गया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एकल गीत प्रस्तुति छाया कुशवाहा बी. ए. तृतीय सेमेस्टर, अनंदिता तिवारी एवं एकल नृत्य कथक विभाग बी. ए. तृतीय सेमेस्टर द्वारा प्रस्तुति दी गई।
उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के IQAC सेल प्रभारी डॉ. उषाकिरण अग्रवाल एवं टीम के द्वारा संपादित किया गया। विज्ञान संकाय की प्राध्यापक डॉ. मधु श्रीवास्तव , डॉ. एम. एल. वर्मा , डॉ. प्रकाश कौर सलूजा, डॉ.जे. एन. वर्मा, डॉ. अजित हुंदैत डॉ. माया शेदपुरे डॉ. के. के. हैरिश , डॉ. वैभव आचार्य, डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डॉ. अल्का तिवारी, डॉ. रागिनी पाण्डेय, डॉ. ऋचा टिकरिहा, डॉ. रमा सरोजिनी एनसीसी ऑफिसर एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. स्वप्निल कर्महे एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापक डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. सविता मिश्रा, डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. शम्पा चौबे, डॉ. रश्मि मिंज, डॉ. नंद गुरूवारा , डॉ. अभ्या जोगलेकर, डॉ. शिप्रा बनर्जी, एवं अन्य प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता एवं छात्राएं उपस्थित रहे।