छत्तीसगढ़ /

पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 24 अगस्त। एकल अभियान अंचल-जगदलपुर भाग-दण्डकारण्य के अंतर्गत भानपुरी संच द्वारा रविवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संच समिति जगदलपुर एवं भानपुरी संच के पदाधिकारीगण तथा समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे। इस दौरान एकल अभियान की बहनों ने थाना प्रभारी सहित थाना में उपस्थित पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के स्नेह और सम्मान को स्वीकार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच दूरी कम करने तथा आपसी विश्वास एवं सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, वह पूरे समाज के लिए सम्मान का विषय है।

Leave Your Comment

Click to reload image