छत्तीसगढ़ / रायपुर

"मंदिर हसौद नगर पालिका को मिलेगी 32.5 करोड़ रुपये की विकास सौगात, मंत्री डॉ डहरिया करेंगें विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन"

 

आरंग: आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिरहसौद को नगर पालिका बनने के बाद आज 17 अगस्त को बड़ी सौगात मिलेगी। मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया लगभग 25 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

पालिका के CMO अमरनाथ दुबे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त दिन- गुरूवार को दोपहर 01:00 बजे से भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन मातृ सदन शास. उ. मा. विद्यालय परिसर मंदिर हसौद में किया गया है। जिसमे डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री, नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम विभाग छ.ग. शासन मुख्य अतिथि होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत मंदिर हसीद करेंगे।कोमल सिंह साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कॉनटी आरंग) दिनेश ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमिटी चंदखुरी) अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।ओमप्रकाश बघेल (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पंचायत मंदिर हमीद) तारणी पिंटू निर्मलकर (सभापति, जनपद पंचायत आरंभ) दिनेश्वरी यशवंत टण्डन (जनपद सदस्य ज.वं. आरंग) गोपाल चतुर्वेदी (तत्का. सरपंच, ग्राम पंचायत गांधी ग्राम नकटा)पूर्व सदस्य गण प्रेमनारायण मिश्रा , शोभित साहू , संतोष सिन्हा, अवधेश मिश्रा, दिलीप जोशी विशिष्ट अतिधि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image