छत्तीसगढ़ / रायपुर

"बिल्हा रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विकास: रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के पुनः ठहराव की सुविधा का उद्घाटन"


रायपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं में विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में बिल्हा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के पुनः ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । इस सुविधा का शुभारंभ आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को माननीय सांसद- बिलासपुर श्री अरुण साव जी एवं माननीय विधायक -बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक जी के गरिमामय उपस्थिति में किया गया ।


सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री आशीष मिश्रा द्वारा किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय सांसद श्री अरुण साव जी ने कहा कि यह सुविधा बिल्हा क्षेत्रवासियों के लिए सुखद पल है । रायपुर- कोरबा - रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के बिल्हा स्टेशन पर पुनःठहराव की सुविधा की उपलब्धता के लिए बिल्हा क्षेत्रवासियों को बधाई दी । रेलवे द्वारा अधिसंरचना विकास के कार्य, यात्री सुविधा विकास, सुरक्षा तथा संरक्षा विकास के कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है ।


बिल्हा स्टेशन के कार्यक्रम को माननीय विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी ने संबोधित करते हुये कहा कि इस सुविधा कि उपलब्धता से यहाँ के क्षेत्रवासियों को रायपुर- कोरबा के मध्य सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी, साथ ही इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात हैं । इसके लिए रेलवे प्रशासन कि तारीफ की एवं रेलवे प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया ।


बिल्हा स्टेशन में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री आशीष मिश्रा ,सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश साह एवं मंडल के अधिकारीगण , कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के नागरिक गण उपस्थित रहे । 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image