छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संदर्भ"


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं।

यहां संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया।


राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से रूबरू हुईं और यहां की ऐतिहासिक पृष्टभूमि से जुड़ी पुरातन एवं संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया।


उन्होंने छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्रागैतिहासिक पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों, ताम्रपत्रों और सिक्कों का अवलोकन किया और संग्रहालय में रखी गई आदिवासी संस्कृति और आधुनिक शिल्प से संबंधित सामग्रियां के बारे में भी जानकारी ली।


इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रपति के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image