"छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के वेतन में कटौती नहीं, सीएम ने घोषणा की,70% 80% और 90% की बंधन को किया समाप्त"
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नया रायपुर के मेला मैदान में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में संबोधन करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है इस घोषणा में कम बघेल ने नए शिक्षकों के वेतन में होने वाली 70% 80% और 90% की कटौती को पूर्णता समाप्त कर दिया है और नए नियुक्त शिक्षकों को पहले दिन से उनका पूरा पूरा वेतनमान दिया जाएगा इस घोषणा के होते ही आयोजन में उपस्थित शिक्षकों में उल्लास का माहौल छा गया सभी ने मुख्यमंत्री बघेल का ताली बजाकर अभिवादन किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की राजधानी में पहली बार युवाओं का मेला लगा है प्रदेश के हर कोने से हजारों की संख्या में युवा पहुंचे राजीव युवा मितान क्लब के 13000 सदस्य युवा आज इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उपस्थित हुए उन्होंने बताया कि युवा मितान क्लब के सदस्य शासन की योजनाओं को तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं युवा शक्ति मजबूत होती है तो राष्ट्र मजबूत होता है उनका कहना था कि इस समय देश में बागडोर एक ऐसी ताकत के हाथ में है जो नफरत फैलाने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस का रास्ता भाईचारे का है सौहार्द का है उन्होंने कहा कि देश के पूर्व दिमाग मत प्रधानमंत्री राजीव जी ने 21वीं साड़ी की बात की थी 5 साल पहले राहुल गांधी ने यह कहा था छत्तीसगढ़ में सरकार बने तो ऐसा लगना चाहिए कि सभी की सरकार है
जो छत्तीसगढ़ की सरकार ने करके दिखाया है 1075 करोड रुपए आम जनता की जेब में डाला गया है छत्तीसगढ़ में मंडी का दौरा नहीं है छत्तीसगढ़ की सरकार जनता पर भरोसा करती है कांग्रेस पार्टी की ताकत आम जनता है नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार ने आम जनता को ताकतवर बनाने का काम किया है उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार एक व्यक्ति अदानी को उपयुक्त करने में लगी हुई है ऐसे में किसानों का भला नहीं हो सकता मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते कहा कि सावधान रहने की जरूरत है कमल पर बटन दबाओगे तो इलेक्ट्रॉनिक मशीन से अदानी निकलेगा लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार अदानी और प्रदेश के खदान के बीच खड़ी है छत्तीसगढ़ को लूटने नहीं दिया जाएगा आने वाले 5 साल में 12 से 15 लाख रोजगार की व्यवस्था की तैयारी प्रदेश की सरकार ने की है