छत्तीसगढ़ / रायपुर

"राहुल गांधी: युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत, आदिवासियों के स्वप्न का समर्थन"


प्रदेश के आदिवासी भाइयों का स्वप्न पूरा होना चाहिए

रायपुर: नया रायपुर के मेला मैदान में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करते हुए आईसीसी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने कहा की युवाओं को राजनीति में आगे आने की जरूरत है उनका कहना था कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह राजनीति में आगे जाकर प्रदेश को चलाने में जिम्मेदारी निभाएं क्योंकि आने वाला वक्त युवाओं का वक्त है इसीलिए कांग्रेस ने राजीव युवा मितान क्लब की स्थापना की और हर क्लब को ₹100000 दिए जा रहे हैं अब तक 3 लाख युवाओं को क्लब से जोड़ दिया गया है इसीलिए राजनीति में आकर प्रदेश को चलाने में भाग ले उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के लिए युवाओं के लिए द्वार खोल दिए गए हैं आने वाले दिनों में युवा राजनेता चुनकर आए प्रदेश में होना चाहिए |

आदिवासी भाइयों के लिए कांग्रेस ने पैसा कानून लाया आदिवासियों का मतलब होता है हिंदुस्तान का असल मालिक इस देश में पहले मलिक और धरती के मालिक आदिवासी हैं और थे -जंगल जमीन आदिवासियों का अधिकार है बीजेपी बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी वनवासी शब्द का उपयोग करती है लेकिन कांग्रेस चाहती है की आदिवासी युवा का स्वप्न पूरा होना चाहिए डॉक्टर इंजीनियर व्यापारी वकील सभी मैं आदिवासी युवा की भागीदारी सामने आना चाहिए उनका कहना था लेकिन देश की एक ऐसी ताकत जो केंद्र में है वह आदिवासियों को जंगल से बाहर आने नहीं देना चाहती है जंगल में रहे यही चाहती है पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं एक जाति को दूसरे जाति से लड़ा रहे हैं लेकिन जहां भी नफरत फैलाई जाएगी कांग्रेस मोहब्बत फैलाने का काम करेगी मणिपुर में भी कांग्रेस ने यही किया भारत छोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य रहा है 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image