छत्तीसगढ़ / रायपुर

"11 प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए"


महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के हाथों मिला सम्मान

रायपुर: गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में महाविद्यालय एवं वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 11 प्राध्यापकों का सम्मान हुआ यह सम्मान इन अध्यापकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है इस मौके पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं श्री अजय तिवारी अध्यक्ष शिक्षा प्रचारक समिति श्री अनिल तिवारी महासचिव शिक्षा प्रचारक समिति श्री आरके गुप्ता उपाध्यक्ष के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी वामन लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती यदु श्रीमती मंजू साहू आदि की विशेष उपस्थिति रही



बता दें की महाविद्यालय एवं विद्यालय में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिन प्राध्यापक को सम्मानित किया गया है उनमें श्रीमति श्रुति तिवारी प्रोफेसर ललित मोहन वर्मा विवेक साहू सुनील अग्रवाल डॉ लक्ष्मीकांत साहू डॉ श्वेता शर्मा विद्यालय स्तर पर प्राचार्य वामन लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती यदु एवं हीरापुर स्कूल की शिक्षिका श्रीमती नीरा अविनाश निषाद श्रीमती किरण शर्मा एसपीएस इंग्लिश मध्यम स्कूल की शिक्षिका श्रीमती पूजा गिरी एवं श्रीमती रेखा सोनी को सम्मानित किया गया इन सभी प्राध्यापक को और शिक्षिकाओं को प्रशंसनीय पत्र और साल श्रीफल से सम्मानित किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि

वही आयोजन में अध्यक्षता करने वाले शिक्षक प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि जिन शिक्षकों को सम्मान किया गया है उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है यहां पर इस आयोजन में मौजूद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से यह आह्वान किया जाता है कि वह इसी तरह से समर्पित होकर महाविद्यालय और विद्यालय के लिए कार्य करते रहें वे भी अवश्य सम्मानित किए जाएंगे जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी का कहना था की आज महाविद्यालय नगर में उच्चतर स्थान पर पहुंचा है तो वह शिक्षक और प्राध्यापक अतुलनीय कार्य के कारण पहुंच पाया है सभी शिक्षक काफी मेहनत करने वाले और लगनशील हैं पर पुरस्कार केवल एक को मिलता है आज 11 शिक्षकों को मिला है आने वाले साल में या संख्या बढ़ सकती है इसलिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image