"छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने अपने 11वें स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन किया"
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक,कॉरपोरेट कार्यालय, नवा रायपुर में बैंक का 11वा स्थापना दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक,कॉरपोरेट सेंटर के सीजीएम श्री देवांगशु मुंशी ओर जीएम श्री वी शिवकुमार थे। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष श्री आई के गोहिल ने मुख्य आतिथियो के साथ मिलकर बैंक के ग्राहकों के लिए कई नयी सुविधाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बोलते हुए बैंक के अध्यक्ष श्री आई के गोहिल ने कहा की बैंक की शाखाएं छत्तीसगढ़ के बहुत ही दूरदराज क्षेत्र में भी है, लेकिन टेक्नोलॉजी के लगातार विकास के कारण हम अपनी सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों में दे पा रहे है। उन्होंने कहा आज स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथियों के हाथो माइक्रो एटीएम में पेमेंट का जो आधार बेस सिस्टम होता है उसका शुभारंभ किया गया है । साथ ही उन्होंने कहा कि इस सुविधा को हम सभी ग्राहक मित्रो तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर बैंक के सेवायुक्तो हेतु नयी सुविधा टेली मेडिसिन एंड कंसल्टेशन का शुभारंभ किया गया।
स्थापना दिवस पर बैंक के सेवानिवृत्त सेवायुक्तो के लिए एक मिलन समारोह एवं विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष श्री आई के गोहिल द्वारा बैंक के सेवानिवृत सेवायुक्तो के बैंक की उन्नति के लिए किए गए अथक परिश्रम और लगन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक श्री विजय कुमार अग्रवाल, श्री ए के निराला, श्री अरविंद मित्तल, सहायक महाप्रबंधक श्री जी एन मूर्ति, श्री कमलेश कुंदन एवं बड़ी संख्या में सेवायूक्त और सेवानिवृत सेवायुक्त उपस्थित रहें ।