"छत्तीसगढ़: वीडियो में नशे में धुत्त होकर पेशाब करने वाले पुलिस प्रधान आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज, शीतला मंदिर के अध्यक्ष ने किया मामला दर्ज"
रायपुर: रायपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक का नशे में धुत्त होकर शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि, प्रधान आरक्षक मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर खड़े होकर पेशाब कर रहा है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. अब शीतला मंदिर के बाहर पेशाब करने वाले प्रधान आरक्षक कुलभूषण सिंह के ख़िलाफ धारा 295 (क) के तहत दर्ज एफ़आईआर दर्ज की गई है. पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.