"छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों को संपत्ति कर में राहत - उरला इंडस्ट्रीज संगठन का मुख्यमंत्री के प्रति आभार"
रायपुर : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों को संपत्ति कर में भार मुक्त करने के निर्णय से खुशी का माहौल है इस पहल को उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सार्थक पहल बताया है और निर्णय का स्वागत किया है मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए संगठन के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ने बताया कि शी एस आई डीसी के द्वारा उद्योग से मेंटेनेंस चार्ज के साथ ही नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर की डिमांड डबल करो रोपण के समान है पिछले एक दशक से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इस डबल करारोपण को हटाए जाने की मांग करता रहा है इसमें समर्थन राज्य की वर्तमान सरकार ने प्रदान किया है इससे उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर हटाए जाने की मांग और अनुरोध किया था |
लिहाजा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विकास को गति देने के लिए तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर घोषणा के साथ ही मंत्री परिषद की मीटिंग में संगठन की बहु प्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया गया इससे और इस ऐतिहासिक फैसले से संगठन में हर्ष का माहौल है सूक्ष्म और लघु उद्योगों ने नई ऊर्जा का संचार हुआ है इस तरह का निर्णय मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को और सकारात्मक सोच को बतलाता है उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नाम मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है और कोटि-कोटि बधाई दी हैं संगठन ने मंत्री कवासी लखमा शिवकुमार डेहरिया विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है