छत्तीसगढ़ / रायपुर

"भाजपा की प्रेस वार्ता: सरोज पांडे के 9 सवाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देने के लिए"


भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सुश्री सरोज पांडे ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 9 सवाल किए हैं:

कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, इसलिए उन्हें भाजपा के कुछ सवालों के जवाब को देना चाहिए।

1.भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगाठ मनाने वाले बताये कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से क्या आपत्ति है?

2.छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जहर परोस रही है। राहुल गांधी की सभा में परोसा गया खाना खाने से 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। क्या खरगे जी जन्माष्टमी के दिन सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगेंगे?

3.सनातन धर्म का अपमान करने करने वाले उदयनिधि स्टालिन का समर्थन आपके बेटे ने किया, क्या इस पर आप माफ़ी मांगेंगे? क्या आप अपने बेटे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?

4. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी लिखने का शौक है। राजस्थान में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा हुई ,क्या आपके मुख्यमंत्री इस पर अशोक गहलोत जी को चिट्ठी लिखेंगे?

5.आपके छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है ‘हमर बेटी हमर मान’। सुकमा में बच्ची के साथ अनाचार हुआ, इस पर क्या आपके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सोनिया जी ने माफ़ी मांगी?

6.इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 2-3 बलात्कार और हत्या के मामले दर्ज हो रहे हैं। जशपुर में शिक्षिका के साथ अनाचार हुआ, मंदिर हसौद और देवेन्द्र नगर में में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। खरगे जी बताएं इस पर क्या वो जनता से माफ़ी मांगेंगे?

7.छत्तीसगढ़ में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल को बनाया है और भूपेश बघेल ने सुपर सीएम बनाया है क्या आपको पता है? अगर पता है तो बताएं कौन हैं सुपर सीएम?

8. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के विभाग से जुड़े अधिकारियों के घर से सोना डायमंड ,नगद बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं जगह-जगह भ्रष्टाचार की दुकान खुली है छत्तीसगढ़ में हुए भयंकर भ्रष्टाचार पर आपका क्या कहना है?

9. गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था पिछले कुछ दिनों में ही 8 से ज्यादा लोगों की मृत्यु जहरीली शराब ,अवैध शराब पीने से हुई है आपका इस पर क्या स्टैंड है?

प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी महिला मोर्चा की रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू मौजूद रही। 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image