छत्तीसगढ़ / रायपुर

"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा द्वारा अच्छे सशक्त नेतृत्व के साथ परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।"


रायपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज परिवर्तन यात्रा को लेकर रायपुर मुख्यालय से वीडियो संदेश जारी किया है. गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 के अचार सहिंता लागू होने के पूर्व प्रदेश स्तर पर 2 परिवर्तन यात्रा करने जा रही है.

जारी संदेश वीडियो में परिवर्तन को लेकर अरुण साव ने कहा की राज्य में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिये भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. उन्होंने बताया कि पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से निकलेगी. देश के गृहमंत्री अमित शाह पूजा अर्चना कर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. दूसरी यात्रा को जशपुर से रवाना किया जाएगा.

अरुण साव ने आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिये और छत्तीसगढ़ में सुशासन लाने के लिए,प्रदेशवासियों के भविष्य को संवारने के लिए इस अत्याचारी, अन्यायी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके.

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image