छत्तीसगढ़ / रायपुर

"कांकेर: स्कूल छात्र ने स्कूल यूनिफॉर्म की टाई से आत्महत्या कर ली, मामले की जांच में पुलिस जुटी"


कांकेर:
जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्री मैट्रिक बालक छात्रावास के एक छात्र ने स्कूल यूनिफॉर्म की टाई से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. घटना से हॉस्टल (छात्रावास) में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर पहुंची कांकेर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, प्री मैट्रिक विशिष्ट बालक छात्रावास, गोविंदपुर में छात्र ने टाई से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्र 9वीं कक्षा की पढ़ाई करता था और आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुर्रेपिंजोडी गांव का रहने वाला था. हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि मुझे चपरासी के माध्यम से जानकारी मिली की 9वीं का छात्र हॉस्टल के स्टडी रूम में चटाई में पड़ा हुआ है. मैंने एम्बुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया. हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि छात्र खिड़की में टाई के माध्यम से लटक कर आत्महत्या कर लिया है.

कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि छात्र के टाई से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. हॉस्टल में जाकर जांच किया गया है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 



#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image