"मासिक बैठक में शर्मनाक अमानवी घटना की निंदा, साहू समाज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की"
गत दिवस परिक्षेत्र साहू समाज सेरीखेड़ी मंदिर हसौद की मासिक बैठक साहू समाज भवन मंदिर हसौद में रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारी परमानंद साहू वीरेंद्र साहू भारत साहू को समाज ने श्रीफल गमछा भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। तत्पश्चात रक्षाबंधन की रात ग्राम गोढ़ी में घटित शर्मनाक अमानवी घटना (गैंगरेप) जिसमें आदतन अपराधी पूनम ठाकुर सहित दस हैवानों ने मिलकर दो सगी बहनों साथ में बड़ी बहन की मंगेतर को मारपीट कर एवं दोनों बहनों की अस्मत लूटने की शर्मनाक अमानवी घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पीड़िता एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया बैठक में उपस्थित
सभी पदाधिकारीगण गणपत साहू बलिराम साहू शोभित राम साहू डॉ. गोवर्धन साहू परमानंद साहू वीरेंद्र साहू भारत साहू त्रिलोचन साहू महेंद्र साहू श्रीमती भारती साहू भुवन साहू देव प्रसाद साहू कोमल साहू नील कुमार साहू द्रोणाचार्य साहू लोकनाथ साहू अजय साहू नेमीचंद साहू सोमनाथ साहू श्यामलाल साहू रमेश साहू संतराम साहू जगदीश साहू रवि कुमार साहू प्रमोद साहू भैरव साहू सुरेश साहू हीरामन साहू द्वारिका साहू बसंत साहू शिवराम साहू जितेंद्र साहू प्रहलाद साहू राजू साहू परसराम साहू रामलाल साहू लालाराम साहू सहित भारी संख्या में समाज के लोगों ने मंदिर हसौद थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मंदिर हसौद को ज्ञापन सौंपते हुए सभी आरोपी दरिंदों के विरुद्ध अति शीघ्र कड़ी कार्रवाई कर कठोर सजा देने की मांग की ताकि भविष्य में फिर कोई वहसी दरिन्दो का किसी भी समाज की बेटियां शिकार ना हो जिस पर टी आई रोहित मालेकर ने आवेदन स्वीकार करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनन उचित एवं कड़ी कार्यवाही होने को आस्वस्त किया।