छत्तीसगढ़ /

जटाशंकर मंदिर डोंगरगढ़ में जलाभिषेक

छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 27 अगस्त। श्री राम मंदिर नारायणगढ़ से चिचोला झूरा नदी का पवित्र जल लेकर जटाशंकर मंदिर डोंगरगढ़ तक पावन कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ सम्मिलित हुए और पैदल चलकर जटाशंकर धाम पहुंचे। इस आयोजन के सफल संचालन में गिरवर साहू, वेदराम ताम्रकार, बोधिराम साहू, रामाधिन देवांगन, देवेन्द्र यादव, अशोक वर्मा, भोजराज वर्मा, वर्षा गेड़ाम, पीताम्बर सिन्हा, चेतन साहू, संदीप सिन्हा, राकेश साहू, शिवेंद्र राजपूत, उमेंद वर्मा, कुलेश देवागन एवं टेकचंद अग्रवाल सहित जटाशंकर कावड़ यात्रा के सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन को फल अथक मेहनत की। कार्यक्रम में चंद्रिका प्रसाद डडसेना, किरण अमर साहू, रेशमा टकेश चंद्रवंशी, चुम्मन साहू, पुष्पा सिन्हा, अतिश सिन्हा, चतुर पाल, सूरज डडसेना सहित राम मंदिर नारायणगढ़ समिति एवं जटाशंकर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image