छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने वज्रपात होने की संभावना


एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल - उड़ीसा तट के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले दो दिनों तक आगे बढ़ते हुए झारखंड की ओर गमन करने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, उदयपुर, रतलाम, सीधी, रांची, दीघा, उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

प्रदेश में कल दिनांक 21 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ तथा उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले संभावित हैं। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image