छत्तीसगढ़ / रायपुर

"बेटी दिवस पर नशा विरोधी रैली: बेटी बचाओ मंच ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाई"

 

रायपुर: बेटी दिवस पर रायपुर जोन तथा डगनिया बेटी बचाओ मंच ने बेटियों की सुरक्षा के लिए नशा मुक्ति समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए नशा विरोधी रैली निकाली। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा की अगुवाई तथा जोन प्रभारी मृणालिनी मिश्रा, जोन अध्यक्ष निर्मला शर्मा , डगनिया अध्यक्ष कृष्ण वर्मा के विशेष उपस्थिति में डगनिया स्थित संतोषी मंदिर से नशा विरोधी नारे लगाते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया व नशे की हालत में घूम रहे लोगों को समझाइश दी।

वही गाजा तथा दारु पीने के अड्डे बना रखे ठेले व खोमचे वालों को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। रैली का समापन डगनिया बाजार चौक स्थित शीतला मंदिर में हुआ। समापन स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने संबोधन में कहा कि छेड़छाड़ व रेप की घटनाओं का सबसे बड़ा कारण नशा है। नशा से इंसान सूझबूझ को बैठता है और हैवान बन जाता है। इसलिए नशा भगाओ बेटी बचाओ। रैली में मुख्य रूप से मृणालिनी मिश्रा ,निर्मला शर्मा, कृष्णा वर्मा, वैजयंती चतुर्वेदी, लीला रहंगडाले ,आशा शर्मा, संगीता शर्मा, अर्चना झा, संतोषी जैतवार, विद्या पांडे, दमयंती ठाकरे ,अंजू शर्मा सहित पदाधिकारी शामिल थे।
 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image