छत्तीसगढ़ / रायपुर

"कांग्रेस की 'भरोसा यात्रा': छत्तीसगढ़ में चुनावी उत्सव की तैयारियाँ तेज़"


रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी यात्रा के लिए तैयार है। कांग्रेस भी ‘भरोसा यात्रा’ निकालने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से होगी। यह यात्रा सभी विधानसभा में निकाली जाएगी। इसके लिए विधानसभा-वार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस की मैराथन बैठक के बाद इस यात्रा पर फैसला लिया गया है। वहीं यात्रा के दौरान कांग्रेसी सीएम भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। हर विधानसभा से निकलने वाली यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दरअसल, अक्टूबर में आचार संहिता लगने से पहले ही राजनीतिक दलों ने जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक रहे है। अब इसमें कितने वोट में परिवर्तित होते हैं यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगी। एक तरफ भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर खुशी जता रही है तो कांग्रेस अपनी सरकार के कामकाज को लेकर जनता के पास पहुंच रही है।

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image