"राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, बिलासपुर में संबोधन किया"
बिलासपुर |
25-Sep-2023
राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मलेन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी बिलासपुर पहुंच गए हैं. सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य अतिथि भी मंच पर मौजूद हैं. बिलासपुर जिले के तखतपुर के ग्राम परसदा में कार्यक्रम आयोजित है. कार्यक्रम में 5 करोड़ 33 लाख करोड़ रुपये के 105 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है. इनमें 4 करोड़ 20 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमि पूजन हुआ. अब राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं.