छत्तीसगढ़ / रायपुर

"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा के तंज पर करारा जवाब: 'किसी से डरता नहीं, पाटन से ही चुनाव लड़ूँगा'"


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा के तंज पर सीएम ने करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दो टूक कहा है कि भूपेश बघेल किसी से डरता नहीं है। अगर पार्टी टिकट देगी तो सिर्फ और सिर्फ पाटन से ही चुनाव लड़ूँगा। दरअसल पिछले कई मौके पर भाजपा ये तंज कसती रही है कि पाटन में कका Vs भतीजे की लड़ाई में भतीजा भारी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री इसलिए कोई सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के इस तंज पर कहा है कि मैं शत प्रतिशत पाटन विधानसभा सीट से ही चुनाव लडूंगा। बता दें कि इसी सीट से बीजेपी ने सीएम भूपेश बघेल के भतीजे विजय बघेल को टिकट दी है।

मामले में CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि ..

गलतफहमी में कोई न रहे, भूपेश बघेल किसी से डरता नहीं है, सीट ढूँढने वाले कोई और होंगे, अगर पार्टी टिकट देगी तो सिर्फ और सिर्फ पाटन से ही चुनाव लड़ूँगा. – भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image