छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए भाजपा की प्रत्याशी सूची में गतिविधियों की तैयारी तेजी से बढ़ रही है,50 से ऊपर प्रत्यासों के नाम फाइनल"


ब्रेकिंग न्यूज़....

1 अक्टूबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की लगभग 50 से ऊपर प्रत्यासों के नाम फाइनल कर दिए गए लेकिन यह अधिकृत सूची नई दिल्ली के विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जगदलपुर में 3 अक्टूबर को भाजपा के विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे उसके बाद ही जारी होने की संभावना बताई जा रही है...

भाजपा के ही अधिकृत और जवाबदार लोग जो केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नई दिल्ली गए थे उनके द्वारा अपने अपने समर्थकों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दे रहे हैं कि आपका नाम फाइनल हो चुका है तैयारी प्रारंभ करें की सब घटनाक्रम को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों के पोर्टल में और अन्य पोर्टल में भाजपा की सूची जारी की जा रही है...

विश्वसनीय सूत्र यह भी बता रहे हैं कि रायगढ़ के प्रत्याशी ने तो 3 दिन पहले ही पोस्टर बैनर बनवाकर अपने विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ में मंगवा लिया है ठीक उसी तरह रायपुर के एक पूर्व मंत्री ने जैसे ही सूचना प्राप्त हुई चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर पंपलेट छापना प्रारंभ कर दिया है और चुनाव प्रचार के लिए प्रचार वीडियो बनाना भी प्रारंभ कर दिए हैं...

छत्तीसगढ़ में विभिन्न पोर्टल और समाचार जो चलाए जा रहे हैं इसकी सूचना नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं को मिलते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के नेताओं पर नाराजगी व्यक्त की है कि यह नाम कहां से बाहर आ रहे हैं...? 

Leave Your Comment

Click to reload image