"छत्तीसगढ़ के दिव्यांश अवस्थी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता"
कांकेर |
02-Oct-2023
कांकेर : सेंट माइकल हायर सेकेण्ड्री स्कूल दसवीं क्लास के छात्र दिव्यांश अवस्थी ने शालेय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ 2023-24 बॉक्सिंग खेल अंडर 17 (57-60 किलो वजन वर्ग ) मे अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मैडल जीत कर अपने जिले और विद्यालय का नाम रौशन किया.
दिव्यांश अवस्थी बॉक्सिंग कोच अमर पटेल से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे है, छात्र के इस सफलता पर सेंट माइकल स्कूल परिवार, शिक्षा विभाग, इंडियन फाइट स्कूल एवं खेल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.