छत्तीसगढ़ / रायपुर

"भाजपा ने गांधी जयंती पर कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की, कल दूरबीन से विकास ढूंढो अभियान शुरू होगा"


रायपुर:
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज़ाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की।

श्री मूणत ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लगातार गौठानो में सामने आ रही अव्यवस्थावश हो रही गायों की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।

ओस दौरान मूणत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पार्टी कांग्रेस सरकार ने गौमाता की सेवा का झूठे प्रचार करके गौठानो के माध्यम से भारी भ्रष्टाचार किया है। चाहे जरवाय की घटना हो या नया रायपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद बड़ी संख्या में गायों की मृत्यु का मामला हो, कांग्रेस को उसपर लगे गौहत्या पर जवाब देना ही चाहिए, लेकिन बेशर्म कांग्रेस को अपनी करनी पर जरा भी अफसोस नही हो रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image