"महंत कॉलेज में 5 अक्टूबर से राज्य स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन, 24 से अधिक महाविद्यालय की टीमें होंगी प्रतिस्पर्धा"
रायपुर: महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय शतरंज महिला एवं पुरुष टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से महाविद्यालय सभागार में आरंभ होने जा रहा है इसकी सभी औपचारिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद दुबे सभापति नगर पालिक निगम रायपुर होंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजय तिवारी अध्यक्ष संचालन समिति करेंगे कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री अनिल तिवारी प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी की विशेष उपस्थिति होगी
बता दें कि इस टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की 24 से अधिक सिलेक्टेड टीम में हिस्सा लेने जा रही है इन टीमों से विजेता खिलाड़ियों को मिलाकर एक विश्वविद्यालय स्तरीय टीम बनाई जाएगी जो अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट पर भाग लेने के लिए राज्य से बाहर जाएगी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रायपुर दुर्ग राजनांदगांव जगदलपुर बिलासपुर रायगढ़ सरगुजा कोरबा जांजगीर बलौदा बाजार महासमुंद की टीम पहुंचने के संकेत मिल गए हैं इन खिलाड़ियों के साथ कोच और मैनेजर भी आयोजन में शामिल होंगे महाविद्यालय से पहले भी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक कर चुका है