"ऊर्जा की उपलब्धता विकास की गति बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण" - उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव
रायपुर: उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि विकास की गति बनाए रखने के लिए ऊर्जा की निर्बाध उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य का सौभाग्य है कि हम स्वयं भी रोशन हो रह हैं और दूसरों तक उजाला पहुँचा रहे हैं। श्री सिंहदेव आज राजधानी के भनपुरी क्षेत्र में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति सजग रहने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की प्रशंसा करते हुए इस उपकेन्द्र की स्थापना को एक उल्लेखनीय कार्य बताया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने उपकेन्द्र निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।