"राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन महोत्सव" - छत्तीसगढ़ महाविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजन
रायपुर: शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन(पुरुष/महिला) प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 10 सेक्टरों रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, सरगुजा, रायगढ़, महासमुंद, के प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी. एल. देवांगन ,अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग ने कहा खेल कैलेन्डर की शुरुआत इस महाविद्यालय से शुरू हो रही है।खेल हमेशा मनोरंजन के लिए खेलना चाहिए।जो बच्चे सेक्टर में क़वालीफाई होंगे उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।