छत्तीसगढ़ / रायपुर

"इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्वयं सेवक हेम प्रकाश वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त"


रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक एवं पी.एच.डी. छात्र हेम प्रकाश वर्मा को विगत दिनों कृषक सभागार, इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय में आयोजित 55वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हेम प्रकाश वर्मा को सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय सेवा योजना में उल्लेखनीय कार्य हेतु राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयं सेवक सम्मान एवं 10 हजार रूपये नगद राशि से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सम्मानित स्वयं सेवक ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से सौजन्य भेट करके इस उपलब्धि के बारे में अवगत कराया। कुलपति डॉ. चंदेल ने उन्हें एवं उनसे जुड़े पूरी टीम को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर, डॉ पी. के. सांगोडे कार्यक्रम समन्वयक, डॉ संजय कुमार भरिया कार्यक्रम अधिकारी (बालक ईकाई) राष्ट्रीय सेवा योजना इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थित थे। 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image