"छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही भिलाई मैराथन दौड़: खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन जानकारी"
रायपुर: दुर्ग जिला ओलंपिक संघ द्वारा फिट भिलाई मूवमेंट के अंतर्गत दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को संध्या 4:00 बजे से 6 किलोमीटर की भिलाई मैराथन दौड़ का आयोजन छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है उक्त दौड़ में भिलाई शहर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 4000 से 5000 सीनियर जूनियर युवा खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है भिलाई मैराथन दाऊद का शुभारंभ इस्पात क्लब सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड से होकर ए मार्केट सेक्टर 1 होते हुए इक्विपमेंट चौक सेक्टर 1 से सेक्टर 2 चौक के से सेंट्रल एवेन्यू रोड होते हुए पुलिस पेट्रोल पंप कोतवाली सेक्टर 6 से बाय मुड़कर कला मंदिर से शहीद पार्क सिविक सेंटर में समाप्त होगी भिलाई मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा
भिलाई मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी खिलाड़ियों को शर्ट और चेस्ट नंबर प्रदान किया जाएगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ी ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं दुर्ग जिला ओलंपिक संघ क्वार्टर नंबर 14 बी सड़क 22 सेक्टर 1 भिलाई छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 975 405 666 7 पर संपर्क किया जा सकता है उपरोक्त भिलाई मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है भिलाई मैराथन दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा खिलाड़ियों से अपील है कि 8 अक्टूबर 2023 को खेल संघ के खिलाड़ियों की सूची 4 अक्टूबर 2023 को सेंटर 5:00 बजे तक मेल पर भेजें छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र यादव के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है