छत्तीसगढ़ / रायपुर

"बस्तर में भाजपा की सभा में लाखों की संख्या में आकर कांग्रेस की हवा निकाली: अरुण साव"


रायपुर:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश में परिवर्तन यात्रा को मिले रेस्पॉन्स से भूपेश सरकार पूरी तरह घबरा गई है। बौखलाहट में वह अब तमाम लोकतंत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रख कर असभ्यता और आशालीनता पर उतर आई है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ, जब प्रधानमंत्री के आगमन पर राज्य की किसी सरकार ने बंद आयोजित किया हो और प्रधानमंत्री की सभा में जाने से जबरन रोकने की ऐसी साजिश रची हो। श्री साव ने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस की सरकार ऐसी हिम्मत उस पंजाब में भी नहीं कर पाई जहां श्री मोदी जी सुरक्षा से समझौता हुआ था वास्तव में ऐसा कोई राजनीतिक दल कर भी नहीं सकता। खुद कांग्रेस भी अगर महज़ एक राजनीतिक दल होती, तो ऐसी असभ्यता करने के बारे में सोचती भी नहीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने बस्तर की ऐतिहासिक सभा में कहा कि आज कांग्रेस कोई राजनीतिक दल बची ही नहीं है। कथित गांधी परिवार ने कांग्रेस को एनजीओ, कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों को आउटसोर्स कर दिया है। अब कांग्रेस ऐसा गिरोह बन गया है जिसके संचालन का कार्य देशद्रोही और बाहरी तत्वों द्वारा किया जा रहा है। इसी कारण कांग्रेस हर तरह की अराजकता फैला कर देश में अलगाववाद, जातीय व साम्प्रदायिक विभाजन आदि करा कर भी किसी तरह सत्ता कब्जाना चाहती है।

Leave Your Comment

Click to reload image