छत्तीसगढ़ / रायपुर

"लोक कला संस्था द्वारा ललित मिश्रा को सम्मानित किया गया"


रायपुर: लोक कला संस्था दुर्ग द्वारा गांधी प्रतिमा स्थल में आयोजित मैं गांधी बन जाऊं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पर सर्व ब्राह्मण समाज तथा बेटी बचाओ मंच के प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा को सम्मानित किया गया। श्री मिश्रा के समाज सेवा, साहित्य व महिला उत्थान के क्षेत्र में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर किया जा रहे कार्यों के कारण यह सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल तथा कला मंच के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उक्त सम्मान से सम्मानित किया। आयोजन स्थल पर स्कूली छात्र, युवा वर्ग, नागरिक व विभिन्न संस्थाओं से लोग गांधी के भेष में काफी संख्या में उपस्थित थे।
 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image