छत्तीसगढ़ / कांकेर

"प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में विभिन्न विकास कार्यों का किया अवलोकन"

 

कांकेर: प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने LWE से प्रभावित क्षेत्र के कनेक्टिविटी क्रांति के मॉडल का अवलोकन किया, जिसके तहत 5 वर्षों में यहां 4599 किलोमीटर लंबी 1460 सड़क बनाई गई है, जो बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर को जोड़ती है.

सरकार की विशेष योजना के तहत जिले में थर्ड जेंडर के 8 लोगों को आरक्षक की नौकरी भी दी गई है. प्रियंका गांधी ने थर्ड जेंडर आरक्षक रतनू, दिव्या निषाद और सूरज कुमार से चर्चा की और सरकार की इस योजना की सराहना की. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्राओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत बांस से बनी माला पहनाकर किया. कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं ने प्रियंका गांधी के साथ फोटो भी खिंचाई. श्रीमती गांधी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ऑल द बेस्ट एवं वी आर प्राउड ऑफ़ यू, भी कहा.

Leave Your Comment

Click to reload image