"पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव सुरक्षा के लिए बैठक आयोजित"
रायपुर पुलिस: पुलिस महानिरीक्षक शहर, जिला रायपुर श्री आर.एल. डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा सिविल लाईन स्थित सी/4 के सभाकक्ष में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली गई।
पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी रैलियों, वीआईपी व्यक्तियों के प्रवास, प्रदर्शन इत्यादि के दौरान कानून व्यवस्था ड्यूटी को अलर्ट रहकर संयम पूर्वक करने कहा गया। चुनावी आमसभाओं व चुनाव से संबंधित हर छोटी-छोटी घटनाओं को ध्यान रखते हुए हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।