"प्रेमचंद की कहानी 'लांछन' का मंचन: नाटक में स्त्रियों की दर्दनाक कहानी का प्रस्तुतिकरण"
रायपुर: प्रेमचंद की कहानी लांछन मौजूदा समय में स्त्रियों पर हो रहे जुल्म और अत्याचार की व्यथा को दर्शाता है साथ ही स्त्रियों पर बेवजह शक करने से किस तरह घर बिखर जाता है इसको भी प्रमुखता से नाटक में दर्शाया गया है... यानी समाज में स्त्री को छले जाने की कहानी है लांछन। यह नाटक एक महिला के इर्द गिर्द घूमती है। एक महिला अपने घर में सफाई करने वाले की माली हालात पर तरस खाकर उसकी आर्थिक सहायता करती है। लेकिन महिला का पति बेवजह उसपर शक करता है पति के बार-बार शक करने की प्रवृत्ति से महिला परेशान हो जाती है। इससे पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होते हैं। अंत में पति की असलियत सामने आती है और है और महिला घर छोड़कर चली जाती है। और घर बिखर जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला नाटक लांछन में।