छत्तीसगढ़ / रायपुर

"चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का आज ऐलान: छत्तीसगढ़ भाजपा के अरुण साव का उत्साह और आशा का संकेत"


रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग आज चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा. इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगी. भारतीय जनता पार्टी तैयार है, छत्तीसगढ़ की जनता को इंतजार है कि छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मुक्त हो, छत्तीसगढ़ अपराध मुक्त हो, छत्तीसगढ़ खुशहाल और तरक्की की ओर बढ़े.

उन्होंने कहा कि इसके लिए चुनाव का इंतजार छत्तीसगढ़ की जनता को था. आज चुनाव आयोग तारीख की घोषणा कर सकती है. छत्तीसगढ़ की जनता तैयार है, भारतीय जनता पार्टी तैयार है और निश्चित रूप से एक नया सवेरा आने वाला है. वादा खिलाफी करने वाली सरकार के जाने का समय हो गया है.

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा. इस संबंध में आयोग 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस साल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसकी तारीखों की घोषणा आज भारत निर्वाचन आयोग करेगा.

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image