छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने भर्ती परीक्षा को आदर्श आचार संहिता के कारण स्थगित किया"


रायपुर: आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 15 अक्टूबर को होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है. जिसमें सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्गी), कनिष्ठ प्रबंधक (2), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ), मुख्य लेखापाल, उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा होनी थी

इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि इस परीक्षा के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव के माध्यम से व्यापम द्वारा अनुमति मांगी गई है. अनुमति मिलने पर इस परीक्षा की तिथि पुनः घोषित की जाएगी. यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जा रही है.

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image