छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी की तीसरी प्रत्याशी सूची में 11 उम्मीदवारों का नाम"


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (CG Election 2023) के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में आप ने कुल 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. पार्टी ने इससे पहले जो उम्मीदवारों की घोषणा की थी उस पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल था. बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी है. दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आप का छत्तीसगढ़ में फोकस है.

आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के दूसरी लिस्ट में कुल 11 नाम शामिल हैं. जिसमें बैकुंठपुर से डॉ. आकाश जशवाल, कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना, लोरमी से मनभजन टंडन, मुंगेली से दीपक पात्रे, जैजैपुर से दुर्गा लाल केवट, कसडोल से लेखराम साहू, गुंडरदेही से जसवंत सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया से चमेली कुर्रे, बस्तर से जगमोहन बघेल, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.


देखिये प्रत्याशियों की सूची-
 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image