"भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ नगर में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की"
रायपुर: रायपुर जिले के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ नगर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की इसमें शंकर नगर मंडल के अंतर्गत जगन्नाथ नगर पहुंचे जहां पर भाजपा प्रत्याशी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया यही नहीं अभिनंदन में भाजपा प्रत्याशी पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ अगवानी की गई वहीं भाजपा प्रत्याशी ने स्थानी लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड के विकास में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 साल तक निरंतर राजधानी और प्रदेश का विकास किया है
फिर एक बार सत्ता में वापसी होने जा रही है और संकल्प के साथ विकास का कार्य करेंगे इस दौरान माता एवं बहनों ने भाजपा प्रत्याशी का तिलक लगाकर आरती उतार अभिवादन किया मौके पर आम लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा की जगन्नाथ नगर की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से करेंगे वही सम्मान में शंकर नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप खेलकर ने कहा कि पुरंदर मिश्रा जगन्नाथ मंदिर की स्थापना कर समूचे उत्कल समाज का सम्मान किया गौरव बढ़ाया है
वह हम सबके लोकप्रिय सर्वमान्य नेता है इस आयोजन में मुख्य रूप से शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर के साथ विपिन पटेल टिकेंद्र वर्मा मीना सेन राधे श्याम बाग शिबू दाल सानू टांडी राजेश टांडी कमल हरपाल अनिल सहदेव महानंद छाया पलक विजय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी ने जगन्नाथ नगर में स्थित भगवान हनुमान के मंदिर में जाकर के भी दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा